जी आज जनपद गोरखपुर में ₹629 करोड़ की 195 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। इसमें ₹61.38 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा व ₹567.2 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल होगा।
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक फोरलेन और महावनखोर नेतवर बाजार-कैंपियरगंज मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। सभी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश जल निगम की हैं, कुल 193 परियोजनाओं पर ₹567.2 करोड़ खर्च कर ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के कुल 70,558 घरों के लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री जी ने 20 जून को 623 गांवों के लिए ₹2245.28 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। 2017 के बाद से अबतक गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में 2,16,167 घरों के लागों को नल से पेयजल योजना का लाभ मिल चुका है।