भारतीय डाक ने स्किल्ड आर्टिसन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार भारतीय डाक की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
पद | संख्या |
---|---|
एम.वी. मैकेनिक (स्किल्ड) | 4 |
एम.वी. इलेक्ट्रीशियन (स्किल्ड) | 1 |
टायरमैन (स्किल्ड) | 1 |
लोहार (स्किल्ड) | 3 |
बढ़ई (स्किल्ड) | 1 |
कुल पदों की संख्या | 10 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशनः
• किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 8वीं पास।
संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट के साथ एक वर्ष काम
करने का अनुभव।
विशेष आवश्यकताएँ:
• एम.वी. मैकेनिक ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी वाहन को चलाने के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) होना चाहिए।
आयु सीमा :
18 - 30 वर्ष
फीस :
• सामान्य : 400 रुपए
एससी, एसटी, महिला : निःशुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
योग्यता, अनुभव और स्किल टेस्ट के बेसिस पर।
सैलरी :
19,900- 63,200 रुपए प्रतिमाह।
ऐसे करें आवेदन :-
उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें :
सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सेवा, नंबर 37 ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600 006