PM ने 41,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया इन 5 राज्यों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 PM ने 41,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स 



का उद्घाटन कियाः बोले- नया भारत बड़े सपने देखता है और उन्हें पूरा करने दिन-रात काम करता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 फरवरी) को अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित किए। इनमें 553 रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट शामिल है।

इसके साथ प्रोजेक्ट्स में स्टेशन पर रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित करके सुविधाओं में सुधार करना शामिल है।

27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अमृत भारत स्टेशनों में 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के काम होंगे।

वहीं, इसके अलावा 24 राज्यों में लगभग 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे

इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन और 108 ब्रिज, मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन और 105 ब्रिज, बिहार के 33 रेलवे स्टेशन और 72 ब्रिज शामिल हैं।

इन राज्यों में बनेंगे 1500 ब्रिज

1.रेलवे ने क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड ओवर ब्रिज (ROB) और अंडरपास बनाए हैं

2.मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत में बनने वाले 92 ROB/RUB में से उत्तर प्रदेश में 56,

3.हरियाणा में 17, पंजाब में 13, दिल्ली में 4 हिमाचल प्रदेश में 1 और जम्मू- कश्मीर में 1 ब्रिज शामिल हैं

4.लखनऊ मंडल में इनकी संख्या 43, दिल्ली में 30, फिरोजपुर में 10, अंबाला में 7 और मुरादाबाद में 2 है। क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना

इन सुविधाओं में वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधाएं शामिल हैं।

इनके अलावा स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए भी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

भारतीय रेलों के जरिए देशभर में रोजाना 2 करोड़ और सालाना 800 करोड़ यात्री सफर करते हैं

इसके अलावा अरबों रुपए की माल ढुलाई भी रेलवे के जरिए की जाती है।

राजस्थान- जयपुर रेल मंडल के 16 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा

राजस्थान- जयपुर रेल मंडल के 16 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा अमृत भारत योजना के तहत राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होगा। इसके तहत 108 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। इनमें राजस्थान के ब्यावर, फतेहनगर, जवाई बांध, रानी, अजमेर, सोमेसर, गोगामेड़ी, रायसिंह नगर, दौसा, फतेहपुर शेखावाटी, खैरथल, नीम का थाना, राजगढ़, सांगानेर, पाली मारवाड़, डीग, धौलपुर, गोविंदगढ, खेडली, बूंदी और झालावाड सिटी स्टेशन शामिल हैं।

मध्य प्रदेश - 3276 करोड़ रुपए से 33 स्टेशन का पुनर्विकास होगा

मध्यप्रदेश में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसमें सीहोर, शाजापुर, नागदा, खाचरोद, नीमच, मंदसौर और मक्सी रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। वहीं, 105 ओवर और अंडर ब्रिज भी बनाए जाने हैं। इनमें रतलाम और उज्जैन में रेलवे अंडर ब्रिज का शिलान्यास किया जाएगा |

उत्तर प्रदेश- गोमती नगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 

PM ने गोमती नगर स्टेशन का भी उद्घाटन किया, जिसे लगभग 385 करोड़ रुपए की लागत से डेवलप किया गया है। इसके अलावा अयोध्या के भरत कुंड रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और टेढ़ीबाजार ROB का लोकार्पण किया।

बिहार - 33 रेलवे स्टेशन और 72 ब्रिज

बिहार के 33 रेलवे स्टेशन और 72 आरओबी / आरयूबी/एलएचएस अमृत भारत योजना में शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल के 38 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा। इनके अलावा झारखंड में 14 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाना है।

ओडिशा- दूसरे फेज में 21 रेलवे स्टेशन

ओडिशा में दूसरे चरण में 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने की योजना बनाई गई है। इस तरह कुल 57 स्टेशन अमृत भारत योजना में जोड़े जाएंगे। इनमें बालासोर, बेटनोटी, भद्रक, तालचेर, रघुनाथपुर, पारादीप, केंदुझारगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, टिटिलागढ़, केसिंगा, परलाखेमुंडी, कोरापुट, जयपोर, बिमलागढ़, जारोली, रायरंगपुर, पानपोश, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर और रायगढ़ा शामिल हैं।

महाराष्ट्र- 56 स्टेशन, 175 ब्रिज

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 56 स्टेशनों का विकास किया जाएगा। साथ ही राज्य में 175 ओवर और अंडर ब्रिज का उद्घाटन होगा। इसके लिए राज्य के भायखला, चिंचपोकली, वडाला रोड, माटुंगा, मरीन लाइंस, चर्नी रोड मलाड जैसे स्टेशनों को चुना गया है।

PM ने 41,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन कियाः बोले- नया भारत बड़े सपने देखता है और उन्हें पूरा करने दिन-रात काम करता है

PM Modi की बड़ी सौगात, 554 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, 1500 ओवरब्रिज और अंडरपास भी बनेंगे


Post a Comment

Previous Post Next Post